जब हम नया Computer, Laptop या Smartphone खरीदने जाते हैं, तो अक्सर Processor की जानकारी में 4 Core, 6 Core, 8 Core, 12 Thread जैसे शब्द दिखाई देते हैं।
लेकिन बहुत से लोगों को यह समझ नहीं आता कि आखिर Core और Thread होते क्या हैं?
क्या ज्यादा Core वाला Processor हमेशा ज्यादा तेज होता है?
क्या ज्यादा Thread होने से Computer की Speed बढ़ जाती है?
अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो इस लेख में हम Core और Thread को बिल्कुल आसान भाषा में समझेंगे।
Core क्या होता है?
सबसे पहले Core को समझते हैं।
Core CPU (Processor) के अंदर मौजूद एक Processing Unit होता है, जो Computer के Instructions को Process करने का काम करता है।
आसान उदाहरण से समझें तो Processor को आप एक ऑफिस मान लीजिए और Core को उस ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों की तरह समझिए।
अगर किसी Processor में केवल 1 Core है, तो एक समय में Processing का काम करने के लिए एक मुख्य Processing Unit उपलब्ध है।
अगर Processor में 4 Core हैं, तो उसमें चार Processing Units होती हैं, जो अलग-अलग कामों को संभाल सकती हैं।
इसीलिए सामान्य रूप से कहा जा सकता है कि ज्यादा Core वाला Processor एक साथ ज्यादा काम संभालने में बेहतर हो सकता है।
उदाहरण
मान लीजिए आप Computer पर एक साथ ये काम कर रहे हैं:
- Web Browser चला रहे हैं
- YouTube Video देख रहे हैं
- Microsoft Word में काम कर रहे हैं
- Background में कोई File Download हो रही है
ऐसे में Multiple Cores वाला Processor अलग-अलग कामों को बेहतर तरीके से Handle करने में मदद कर सकता है।
Thread क्या होता है?
अब बात करते हैं Thread की।
Thread को आसान भाषा में Processor के अंदर किसी Core की काम संभालने की क्षमता के रूप में समझ सकते हैं।
Modern Processors में एक Physical Core एक से अधिक Threads को संभाल सकता है।
इससे Operating System को ऐसा लगता है कि उसके पास अधिक Logical Processing Units उपलब्ध हैं।
उदाहरण के लिए:
4 Core / 8 Thread Processor
इसका मतलब है कि Processor में:
- 4 Physical Cores हैं
- कुल 8 Logical Threads हैं
यहाँ 8 Threads का मतलब यह नहीं है कि Processor में वास्तव में 8 Physical Cores मौजूद हैं।
Core और Thread में क्या अंतर है?
ये दोनों भी Processor से जुड़े हैं, लेकिन दोनों एक ही चीज नहीं हैं।
Core एक Physical Processing Unit है, जबकि Thread एक Logical Processing Unit है।
जिसके जरिए एक Core एक से अधिक Processing Tasks को बेहतर तरीके से संभाल सकता है।
इसे एक छोटे उदाहरण से समझिए।
मान लीजिए एक Restaurant में:
Core = Chef
Thread = Chef द्वारा संभाले जाने वाले काम
अगर Restaurant में 4 Chefs हैं, तो आपके पास 4 Physical Cores हुए।
अगर हर Chef एक साथ दो काम संभाल सकता है, तो कुल 8 Threads हो सकते हैं।
हालांकि वास्तविक Processor का काम इससे काफी ज्यादा तकनीकी होता है, लेकिन शुरुआती समझ के लिए यह उदाहरण उपयोगी है।
Core और Thread का उदाहरण
मान लीजिए किसी Processor की Specification है:
6 Core / 12 Thread
इसका अर्थ है:
6 Physical Cores + 12 Logical Threads
दूसरे Processor में अगर लिखा है:
8 Core / 8 Thread
तो इसका अर्थ है:
8 Physical Cores + 8 Logical Threads
अब केवल Core और Thread की संख्या देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि कौन सा Processor हमेशा तेज होगा।
Processor की Performance पर कई अन्य चीजों का भी प्रभाव पड़ता है।
ज्यादा Core होने का क्या फायदा है?
ज्यादा Core होने से Processor को एक साथ कई प्रकार के काम संभालने में मदद मिल सकती है।
विशेष रूप से ये काम Multiple Cores का फायदा उठा सकते हैं:
- Video Editing
- 3D Rendering
- Programming
- Gaming
- Photo Editing
- Video Encoding
- Multitasking
- Heavy Software का इस्तेमाल
उदाहरण के लिए अगर आप एक तरफ Video Render कर रहे हैं और दूसरी तरफ दूसरे Software में काम कर रहे हैं, तो ज्यादा Cores वाला Processor आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जितने ज्यादा Core, उतना ही हर काम में ज्यादा Speed।
Software को भी Multiple Cores का सही तरीके से उपयोग करने के लिए बनाया गया होना चाहिए।
ज्यादा Thread होने का क्या फायदा है?
Threads Processor को एक साथ कई Processing Tasks को अधिक प्रभावी तरीके से संभालने में मदद कर सकते हैं।
विशेष रूप से Multitasking और ऐसे Software में जिनमें Multi-Threading का अच्छा Support होता है।
उदाहरण के लिए:
अगर आप Video Editing कर रहे हैं और साथ ही Background में दूसरे काम भी चल रहे हैं, तो ज्यादा Threads उपयोगी हो सकते हैं।
Computer खरीदते समय Core और Thread कितने महत्वपूर्ण हैं?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप Computer का इस्तेमाल किस काम के लिए करने वाले हैं।
सामान्य उपयोग
अगर आपका काम है:
- Internet Browsing
- MS Word
- Excel
- Online Classes
- सामान्य Multimedia
तो बहुत ज्यादा Core और Thread की आवश्यकता हमेशा नहीं होती।
Gaming
Gaming के लिए Core और Thread महत्वपूर्ण हैं, लेकिन केवल इनकी संख्या देखकर Processor नहीं चुनना चाहिए।
गेमिंग में Processor की Architecture, Single-Core Performance और अन्य Specifications भी महत्वपूर्ण होती हैं।
Video Editing
अगर आप नियमित रूप से Video Editing, Rendering या Encoding करते हैं, तर अधिक Core और Thread असलेले Processor आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकते हैं।
Professional Work
3D Rendering, Virtual Machines, Software Development और अन्य Heavy Workloads में ज्यादा Cores और Threads का फायदा काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।
इसे जरूर पढे: Processor क्या है? CPU कैसे काम करता है? आसान भाषा में पूरी जानकारी
अब आपको समझ आ गया होगा कि Core और Thread क्या होते हैं।
सरल भाषा में कहें तो Core Processor की Physical Processing Unit है, जबकि Thread एक Logical Processing Unit है।
जो CPU को एक साथ कई Tasks को अधिक प्रभावी तरीके से संभालने में मदद करती है।
अगर आप Computer या Laptop खरीद रहे हैं, तो केवल “कितने Core और कितने Thread हैं?” यह देखना पर्याप्त नहीं है।
Processor की पूरी Architecture, Clock Speed, Cache, Generation और आपके काम के अनुसार उसकी Performance को भी देखना चाहिए।
इसलिए अगली बार जब आप किसी Processor पर “8 Core / 16 Thread” लिखा देखें, तो आपको पता होगा कि इसका वास्तव में क्या मतलब है।
